खरीक| नवगछिया नदी थाने की पुलिस ने खरीक में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के दो सरगना को मंगलवार की देर रात उनके घर से धर दबोचा। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नदी थाना के प्रभारी थानेदार राजदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सरगनाओं में खरीक पूर्वी घरारी निवासी शामिल है।दोनों बाइक चोरी मामले के नामजद आरोपी हैं। 9 मई को दादपुर जाने वाली सड़क पर से पूर्वी घरारी निवासी रमण यादव की एक बाइक चोरी हुई थी

जिसको लेकर पीड़ित बाइक मालिक सह केला किसान ने नदी थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों बाइक चोरी की घटना को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया है। इसमें शामिल दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है।
