नवगछिया थाना क्षेत्र के सकुचा पीपा पुल के पास कोसी नदी में एक महिला एवं एक आठ वर्षीय अज्ञात बच्चे का शव बरामद करने के बाद पुलिस व प्रशासनिक पहल ठहर गई है। अभी भी कोसी नदी में दो दर्जन से अधिक मृत मवेशियों का शव पानी में तैर रहा हैं। मवेशियों के शव के सड़ जाने के कारण वहां इतनी दुर्गंध हो रही है कि नदी किनारे बसे लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मालूम हो कि कोसी नदी में कई लोगों के शव एवं दर्जनों मवेशियों के शव होने की सूचना पर नवगछिया पुलिस व बीडीओ व सीओ स्थल पर पहुंचे थे। जहां स्थानीय गोताखोर की मदद से एक महिला एवं एक बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला गया था। जबकि जानवरों के शव को नदी में छोड़ दिया गया था। बरामद शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

