प्रखंड के एनएच-31 किनारे श्री कृष्ण मंदिर परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को नाटक मंचन और दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का उद्घाटन प्रमुख रिंकू देवी ने फीता काटकर किया। दंगल में कई राज्यों एवं जिले से महिला पुरूष पहलवान पहुंचे हुए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रतियोगिता में पटना की इंटरनेशनल महिला पहलवान धनवंती यादव, बनारस से पायल कुमारी, पुरुष में नेपाल से उपेंद्र थापा,पूर्णिया से इबरार, बनारस से बबलू कुमार, खगड़िया से प्यारे कुमार, रसोक मारर से जावेद, झारखंड से हारुल, कटरिया से प्रिंस कुमार सहित कई पहलवान विजयी हुए।
रेफरी की भूमिका में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, गुलशन कुमार, महेंद्र जी, सुधीर यादव, रविंद्र यादव बलधर यादव, सिंटू यादव सहित कई भूमिका निभा रहे हैं। मुखिया संजीव कुमार उर्फ गुड्डू यादव ने बताया कि रविवार को भी दिन के 2 बजे से दंगल एवं रात्रि के 9 बजे से नाटक मंचन होगा।

