नवगछिया : अरसंडी बहियार में बासा पर सोये किशोर की मौत.. खाना खाकर बासा

NEWS

बिहपुर। झंडापुर पूरब पंचायत के वार्ड नंबर 2 निवासी गुलाब यादव  के 16 वर्षीय पुत्र बसंत कुमार कुमार की मौत अरसंडी बहियार स्थित बासा पर हो गई। वहीं मृतक किशोर के पिता गुलाब राय व परिजनों ने बताया की मंगलवार को वह घर से खाना खाकर बासा पर गया था। बासा पर मवेशी (गाय -भैंस ) की देखरेख करता था।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बसंत बासा पर जाकर सोया तो फिर नहीं उठा। वहीं सुबह होने पर गांव के ही किसान गोरे यादव ने देखा। उसने बसंत को हिलाया-डुलाया तो किसी प्रकार की हरकत नहीं हुई। परिजनों को जानकारी दी। परिजन शव को गांव लाए और झंडापुर ओपी के प्रभारी थानाध्यक्ष योगेश कुमार को जानकारी दी।

वहीं सूचना पर दरोगा पवन सिंह मौके पर पहुंचे।मृतक किशोर के पिता ने बताया कि बसंत की मौत प्राकृतिक कारणों से हो गई। दरोगा पवन सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।