नवगछिया : श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा बिहपुर.. जयकारों से माहौल भक्तिमय

EVENT

बिहपुर । रामनवमी के अवसर पर शनिवार को रुद्र सेना संगठन के संयोजन में कन्या प्लस टू हाईस्कूल के मैदान से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सैकड़ों युवा बाइक, कार एवं घोड़े के साथ शामिल थे। शोभा यात्रा को लोगों ने घरों की  छत पर से देखा और मोबाइल पर वीडियो बनाते भी नजर आये।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शोभा यात्रा सोनवर्षा से निकल कर मड़वा महंत स्थान चौक, बाबा ब्रजलेश्वरनाथ धाम परिसर, बिहपुर बजार, वर्मा सेल चौक, सोनवर्षा दोमुही चौक, बभनगामा, गौरीपुर, अमरपुर  लत्तीपुर चौक होते हुये पुनः सोनवर्षा बड़ी भगवती स्थान पर पहुंच कर संपन्न हुई। रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरव कुमार चौधरी, अध्यक्ष बिट्टू चौधरी और जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, महंत नवल किशोर दास, संजय चौधरी, अंकित चौधरी, विक्की मिश्रा, रिक्की झा, चंद्रकांत चौधरी, कल्याण झा, गोपाल चौधरी, संजय राय , विकेश कुमार, अभय राय, ज्ञानदेव कुमार समेत सैकड़ों युवा शामिल थे।

शोभायात्रा के दौरान नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, एसडीपीओ दिलीप कुमार, एसडीओ उत्तम कुमार समेत बीडीओ सतीश कुमार, सीओ बलिराम प्रसाद, इंस्पेक्टर विनय कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार, नदी थानाध्यक्ष अशोक चौधरी, भवानीपुर ओपी प्रभारी रमेश कुमार, दरोगा  नवीन कुमार, विकास कुमार आदि सक्रिय दिख रहे थे। शोभायात्रा में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण व हाथ में गदा लिये हनुमान आकर्षण का केंद्र बने हुये थे। शाम में भजन गायक राजीव सिंह के द्वारा भजन संध्या में एक से एक बढ़कर भजन सुनाकर रामभक्तों का मन मोह लिया।उसके बाद रामभक्तों के बीच खिचड़ी का प्रसाद का वितरण किया गया।