नारायणपुर : प्रखंड के नगरपारा दह छठ घाट, बलहा गंगा घाट, नारायणपुर गंगा घाट सहित अन्य जगहों पर छठ पर्व को लेकर काफी लोग उत्साहित हो कर पर्व मनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उगते व डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। नगरपारा दह छठ घाट पर रविवार की शाम नवगछिया पीजीआरओ विनय कुमार सिंह पूरे परिवार के साथ अर्घ्य दिया। बीडीओ हरीमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार व भवानीपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह सहित अन्य पुलिस बल व दण्डाधिकारी सभी घाटों पर तैनात रहे।
बिहपुर : छठ पूजा के लिए घाटों को रंगीन बल्बों, केले के पेड़ों से सजाया गया। क्षेत्र में छठ के लोकगीतों से गूंज रही। निःसंतान महिलाएं अपनी गोद भरने के लिए छठ पूजा के दौरान घाटों पर अपना आंचल फैला कर बैठीं।
कुछ लोड डंड लगाते हुए घाटों पर पहुंचे। वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार छठ घाटों की सुरक्षा का जायजा लेने में पूरी तरह से सक्रिय दिखे।

