नवगछिया। श्याम दीवाने नवगछिया की ओर से द्वितीय श्री श्याम जन्मोत्सव स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन धर्मशाला रोड में 13 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। ज्योत सुबह 9 बजे होगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा जो बाबा की इच्छा तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में श्याम दीवाने के सौरभ रूंगटा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण में फैंसी ड्रेस कंपटीशन लड्डू गोपाल का है ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही मौके पर आयुष खेमका ने बताया कि द्वितीय श्याम महोत्सव में भव्य दरबार,अखंड ज्योत, इतर एवं फूल की वर्षा, अलौकिक श्रृंगार, छप्पन भोग एवं बर्थडे सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा हैं । श्याम दीवाने के सौरभ चौधरी ने बताया कि 13 नवंबर को पहली बार नवगछिया शहर में लड्डू गोपाल के फैंसी ड्रेस का कंपटीशन हो रहा है जिसमें लोग अपने लड्डू गोपाल को तैयार कर लाएंगे और एक प्रतियोगिता की तरह चयन किया जाएगा ।

संस्था के सदस्य ने बताया कि श्याम महोत्सव में आमंत्रित गायक कलाकार में खाटू धाम से अजहर अली, कटिहार से आदर्श दाधीच , नवगछिया से युवराज भारद्वाज एवं प्रदीप जैन पटना से भजनों की गंगा में डुबकी लगवाने आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है रूप सज्जा का कार्य बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है । मौके पर निहाल केजरीवाल, गौरव चौधरी, केशव उदयपुरिया, रौनक सुल्तानिया, रोहित यादुका, दिव्यांश केडिया, केशव केडिया सहित दर्जनों सदस्यों आयोजन में लगे हुए हैं

