नवगछिया। नवगछिया आरपीएफ पुलिस ने मोबाइल से फर्जी तरीके से रेल टिकट काटने वाले को गिरफ्तार किया है। पुणे से रिपोर्ट आने के बाद जांच के दौरान नवगछिया शहीद टोला निवासी सोमनाथ उर्फ नवीन कुमार को मोबाइल द्वारा फर्जी तरीके से आईआरसीटीसी तत्काल टिकट काटने का मामला प्रकाश में आया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आरपीएफ पुलिस द्वारा उसे तत्काल गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे रेलवे एक्ट के तहत जेल भेजा गया। आरपीएफ पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि पुणे की रिपोर्ट के आधार पर इसकी जांच की गयी।
जिसमें यह मोबाइल से अवैध रूप से निजी उपयोग करने वाले आईआरसीटी के नंबर से व्यवसाय के रूप में टिकट काट रहा था। इसको लेकर हम लोगों ने इसकी जांच की। इसके बाद इसकी गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तारी कर रेलवे एक्ट के तहत इसे जेल भेज दिया गया।

