नवगछिया : नवगछिया शहर में बुधवार को पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही. शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाने के कारण आसपास के इलाकों से खरीददारी करने आए ग्राहकों एवं यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि शहर में नो इंट्री के बाद भी बड़ी वाहनो के प्रवेश होने के कारण जाम की समस्य उत्पन्न हुई है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही शहर की सड़क पर ही ठेला पर सब्जी विक्रेताओं के द्वारा सब्जी बेचा जाता है जिसका कारण जाम की स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो जाती है. बुधवार को शहर का स्टेशन रोड एवं मेन रोड महाराज जी चौक तक जाम था.

जाम रहने के कारण लोगों को महाराज जी चौक से स्टेशन जाने में एक घंटे से भी अधिक समय लग रहा था। जाम के कारण करवाचौथ को लेकर खरीददारी करने के लिए बाजार आए लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. शहर के लोगो का कहना है कि शहर में जाम की समस्या आम हो गई है. शहर में जाम न लगे इसको लेकर शहर वासियों ने स्थाई समाधान किए जाने की मांग की है.
