नवगछिया : पर्व त्योहारों का समय आते ही नवगछिया शहर जाम की जद में बुरी तरह से फंस गया है. नवगछिया शहर आप घुसे नहीं खुद को जाम में फंसा पायेंगे. विगत दिनों से नवगछिया शहर के विभिन्न सड़कों पर रोज राज जाम लग रहा है. जाम के वक्त किसी प्रकार की व्यवस्था से जुड़े लोग नजर नहीं आते हैं. नियमित रूप से लग रहे जाम नवगछिया की नियति बनता जा रहा है. रेलवे स्टेशन से वैशाली चौक जाने वाली करीब तीन से चार सौ मीटर लंबी सड़क पर दोपहर बाद से शाम सात बजे तक स्थायी जाम लग जाता है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्टेशन से महाराज जी चौक करीब पांच सौ मीटर के रास्ते को तय करने में चार पहिया को आधा घंटा तो दो पहिया को बीस मिनट से भी अधिक का समय लगता है. खास कर शाम में स्थिति और भयावह रहती है. गुरूवार को भी सुबह ग्यारह बजे के बाद स्टेशन रोड पूरी तरह से जाम के जद में था. वाहन रैंगते रहे. खरीददारी करने आये लोगों या फिर अपने गनत्वय तक जाने वाले लोगों के लिए जाम ने बुरा अनुभव दिया.

गुरूवार को दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे महाराज जी चौक से गौशाला तक लोगों को भयानक जाम का सामना करना पड़ा. महज दो सौ मीटर की दूरी तय करना मुश्किल था. पैदल यात्रियों के लिए जाम से आसानी से निकलना पूरी तरह से मुश्किल था. नवगछिया आमलोगों फाइटर जेम्स ने कहा कि नगर पंचायत के पास जाम से निदान को लेकर कोई प्लान ही नहीं है और न ही पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति लिहाजा जाम लगने के बाद स्थिति भगवान भरोसे ही रहता है.
नवगछिया के आजाद हिंद मोरचा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि वे जाम की समस्या को लेकर जल्द ही सक्षम पदाधिकारियों से मिल कर निदान की मांग करेंगे अन्यथा आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी. नवगछिया की समस्या पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी का पक्ष लेने का प्रयास उनके मोबाइल नंबर 8210981502 पर किया गया लेकिन बार बार रिंग होने बावजूद उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ.

थानाध्यक्ष ने कहा : की गयी है प्लानिंग नहीं लगेगा जाम
नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि जाम को लेकर बेहतर प्लानिंग की गयी है. उम्मीद है आये दिन जाम की समस्या से कुछ हद तक लोगों को निजात मिलेगा. मकंदपुर चौक से आने वाले आटो को थाना चौक पर ही रोका गया है जबकि सभी ई रिक्शा को गौशाला के पास ही रूकने का निर्देश दिया गया है. गुरूवार की शाम से नया नियम प्रभावी है. त्योहारों को देखते हुए नया नियम लागू किया गया है.
