नवगछिया : कालाबाजारी के लिए जा रहे 15 बोरा चावल को ग्रामीणों ने किया जब्त, ग्रामीणों में आक्रोश -Naugachia News

गोपालपुर

नवगछिया : नवगछिया के जमुनियां ठाकुरबाड़ी चौक पर कालाबाजारी के लिए ठेला से जा रहे 15 बोरा चावल को ग्रामीणों ने जब्त कर लिया है. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर ठेला चालक चावल उतार आनन फानन में भाग गया. इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना परवत्ता थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची परवत्ता पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जब्त किये गये 15 बोरा चावल को गांव के ही एक डीलर विवेकानंद भगत के यहां रखवा दिया है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परवत्ता पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि छानबीन की जायेगी फिर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दोषी डीलर के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर पंचायत के मुखिया सईद बैठा ने कहा कि ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे कालाबाजारी के लिए जा रहे चावल को पकड़ा. वे मौके पर एक घंटा विलंब से ढ़ाई बजे पहुंचे थे.

छानबीन करने के बाद पता चला कि डीलर प्रशांत भगत के दुकान से चावल ठेला पर ले जाया जा रहा था. मुखिया ने कहा कि उक्त डीलर के मनमानी की शिकायतें पहले से भी आ रही है. मामले में प्रशासनिक पदाधिकारियों को प्राथमिकी दर्ज जल्द से जल्द करना चाहिए और दोषी डीलर पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

कुछ ग्रामीणों ने मामले की सूचना नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार को दी है. मुकेश कुमार ने ग्रामीणों को नियमत: कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इधर परवत्ता के थानाध्यक्ष राघव कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. अगर चावल जविप्र का निकला तो निश्चित रूप से मामले की प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.