नवगछिया : शराब तस्कर और शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Crime Reoprts

नवगछिया। खरीक पुलिस ने रविवार की देर रात थाना क्षेत्र के तेलघी निवासी शिवम कुमार को एक बोतल और 14 पाउच अंग्रेजी शराब के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि शिवम बड़ी मात्रा में शराब लेकर शराबियों के यहां बेचने जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान दलबल के साथ तेलघी गांव पहुंचे। जहां शिवम को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर गुप्त सूचना के आधार पर खरीक पीएचसी के समीप शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थाना क्षेत्र के ही अंभो निवासी लटु कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपी को जेल भेज दिया।