नवगछिया : शराब कारोबारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी.. शराब भट्ठी ध्वस्त किया, एक गिरफ्तार

Crime Reoprts

खरीक। बुधवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंभो में शराब कारोबारी के ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापामारी की। इस दौरान चंदन सिंह के घर में संचालित शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त करते हुए 21 लीटर देसी शराब, नोजल पाइप, शराब बनाने वाला केमिकल समेत अन्य उपकरण बरामद किये। शराब कारोबारी चंदन सिंह को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, दूसरी ओर गुरुवार की देर शाम खरीक पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही फरीदपुर गांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार युवकों को शराब पीने के दौरान गिरफ्तार कर लिया।

15 लीटर देसी शराब भी बरामद की गयी। गिरफ्तार होने वालों में फरीदपुर के बिट्टू कुमार, हरिनंदन कुमार, गौरव कुमार एवं जमालदीपुर के मोनू कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बिट्टू के घर में इकट्ठा होकर शराब पार्टी मना रहे थे।