नवगछिया। व्यवहार न्यायालय में मंगलवार को एसीजेएम तीन राहुल कुमार को अधिवक्ताओं ने भावभीनी विदाई दी। उनका स्थानांतरण पटना हो गया है। विदाई समारोह में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के अलावे एसडीओ मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण चौधरी कौशल की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा की और पदोन्नति के बाद फिर से नवगछिया आने की कामना की। मौके पर अधिवक्ता विभाष सिंह, रजनीश कुमार, दीपक ठाकुर, श्रीकिशोर झा, अजित कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता थे।

