नवगछिया व्यवहार न्यायालय में शुरू हुआ साप्ताहिक कैम्प कोर्ट

EVENT

नवगछिया। पटना हाईकोर्ट के निर्देश पर नवगछिया व्यवहार न्यायालय परिसर में मंगलवार से उत्पाद, पॉक्सो और एससी-एसटी साप्ताहिक कैम्प कोर्ट की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष तथा भागलपुर और नवगछिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि किसी अनुमंडल न्यायालय में कैम्प कोर्ट की स्थापना राज्य में अपनी तरह का पहला उदाहरण है, जो भविष्य में पूरे राज्य के लिए नजीर बनेगा। उन्होंने नवगछिया बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों विशेषकर महासचिव अजीत कुमार के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे कई विशिष्ट कार्य भविष्य में भी नवगछिया में होंगे।

कार्यक्रम के दौरान उत्पाद कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी सौरभ वर्मा एवं शिव शर्मा, पॉक्सो कोर्ट के पदाधिकारी प्रणव भारती और एससी-एसटी कोर्ट के पदाधिकारी दीपक कुमार को न्यायपीठ पर बिठाया गया।