नवगछिया : कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार को नवगछिया में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार आतंकियों के साथ उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करे। लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। व्यवसायी भी आक्रोश मार्च में शामिल हुए। इस दौरान बाजार की दुकानें बंद रहीं। सभी ने एक होने का संकल्प लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आक्रोश मार्च में प्रह्लाद कुमार, प्रिंस गुप्ता, नितिन कुमार, गुड्डू कुमार, कन्हैया कुमार, रमेश कुमार, बिनोद मंडल, अनुज चौरसिया, मनोज मंडल, बीरेंद्र साह, विनोद केजरीवाल, शुभम, प्रभाष, रामदेव यादव, प्रो. विभांशु मंडल, बिंदेश्वरी मंडल, गौरीशंकर राय, संजय मंडल, गौतम प्रीतम प्रीतम, तनवीर अहमद, हिमांशु यादव, महेश फौजी, इसके अलावा एमएएम कॉलेज की छात्राओंने कैंडल मार्च निकाल पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।
पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के बैनर तले शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में खरीक प्रखंड के नवादा में आक्रोश कैंडल मार्च निकाला गया। राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार की उपस्थिति में बालक/बालिका खिलाड़ी और स्थानीय ग्रामीण बुद्धिजीवी और शिक्षक आदि शामिल थे। इस दौरान पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार आतंकी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए और मारे गए लोगों के बलिदान का बदला ले। वहीं रुद्र सेना संगठन द्वारा बिहपुर में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया गया। यह विरोध प्रदर्शन बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

