नवगछिया :-चैत्र नवरात्रा के विजयादशमी के दिन रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभु श्री राम के जन्म दिवस को भव्य रुप से मनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नवगछिया द्वारा शहर के विभिन्न गांव -मोहल्ला द्वारा भव्य श्री राम शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभायात्रा स्टेशन रोड होते हुए वैशाली होटल, महाराज जी चोक, मक्खातकिया से NAC रोड होते हुए पंचमुखी बालाजी धाम नवादा तक शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। जिसमें हजारों की संख्या में राम भक्त श्री राम के ध्वज लेकर और जय श्री राम का नारे लगाते हुए और झूमते हुए पूरे आनंद में भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप एवं बजरंग दल नवगछिया ने सशक्त ढंग से किया। इस अवसर पर शोभा यात्रा को संबोधित करते हुए विश्व हिंदु परिषद, बजरंग दल के जिलाध्यक्ष प्रवीण भगत ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारे संगठन के कार्यकर्ता उपाध्यक्ष पंकज भारती जिला संयोजक प्रल्हाद जी श्रीधर महाराज जी कासी जी किशन जी शुभम जी प्रिंस जी अभिनंदन जी गोपाल जी एवं अनेको कार्यकर्ता ने मिलकर कार्यक्रम को सफल किया यह भव्य शोभायात्रा प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए किया गया है । प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार हैं जो त्रेता युग में रावण और उसके दुष्टों का नाश करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए । प्रभु श्री राम अपने कुशल नेतृत्व के कारण मर्यादा पुरुषोत्तम राम कहलाए ।
उन्होंने यह भी कहा की हर भारतीय पुरुषों का चरित्र प्रभु श्री राम जैसा होना चाहिए। बजरंग दल के नगर संयोजक प्रभास कुमार ने कहा कि बजरंग दल हिंदू आस्था और भावना को जागृत करने के लिए बजरंग दल ऐसे कार्य करती रहती है । उन्होंने आगे कहा के हिंदुओं को सशक्त , संगठित और जागरूक होना होगा। हिंदुत्व का विकास ही भारत देश की असली पहचान है। भारतीय संस्कृति और इसका इतिहास हिंदुत्व का ही आधार है।

श्रीराम शोभायात्रा में शामिल राम भक्तों के सेवा के लिए नवगछिया के बहुत से सामाजिक संगठनों व्यवसायिक वर्गो जगह जगह सेवा सेवा शिविर लगाकर अहम भूमिका निभाई। इन संगठनों ने भक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल, रसना ,जूस, फल,शर्बत आदि की व्यवस्था किया था।जगह जगह पर नवगछिया के व्यवसायिक युवा संघ के लोगों ने छतों के ऊपर से भक्तों पर पुष्पवर्षा की।
शोभा यात्रा का समापन पंचमुखी बालाजी धाम नवादा में हुआ जहां पर भक्तों के लिए महाप्रसाद का व्यवस्था की गई थी । यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न रहा पूरा माहौल भक्तिमय रहा और श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
