नवगछिया : विवाह में गोली मारकर हत्या करने की आरोपी महिला गिरप्तार

Crime Reoprts

नवगछिया। रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के सहोड़ा में विवाह में गोली मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला सहोड़ा निवासी सोनेलाल यादव की पत्नी रंगीला देवी है। ज्ञातव्य हो कि 23 नवंबर को सहोड़ा निवासी कैलाश यादव की पुत्री की शादी थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारात खगड़िया जिला के बंदेहरा से आयी थी। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का बदल लेने का आरोप लगाते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसी दौरान लड़का पक्ष का समर्थन गांव के ही लोग करने लगे। इसी को लेकर विवाद हो गया।

इसी दौरान एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक प्रेमीलाल यादव के पुत्र राजू यादव है। इस मामले में रंगीला देवी नामजद आरोपित थी। पुलिस ने आरोपित महिला को कटिहार जिला के फलका थाना के छुहार गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया।