नवगछिया : तेतरी दुर्गास्थान चौक के पास चॉकलेट लेने निकले मासूम पर पलटा ऑटो, मौत

Crime Reoprts

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी दुर्गास्थान चौक के पास शुक्रवार की दोपहर तीन बजे ऑटो की चपेट में आकर पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बालक के शव का अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अंकुर कुमार, पिता सीताराम शर्मा घर से बगल के दुकान में चॉकलेट खरीदने गया था। इसी समय बैक करने के दौरान एक ऑट उसके ऊपर पलट गया। बालक ऑटो के नीचे दब गया। हादसे के बाद लोगों ने ऑटो के नीचे दबे बालक को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों द्वारा नवगछिया पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी। नवगछिया पुलिस ने शव का अनुमण्डल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो जब्त कर ली है।

घटना की जानकारी मिलते ही बच्चे की मां-पिता, भाई और बहन बदहवास घटनास्थल पर पहुचे। मासूम का शव देखकर उसकी मां चंपा देवी बेहोश हो गयी। उन्हें होश में लाया गया। होश में आते ही वह अपने मासूम बच्चे के शव को गोद में रखकर दहाड़ मारकर रोने लगी। वह अपने पुत्र को पुलिस वालों को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं दे रही थी। वहीं उसके बड़े भाई रौशन, बहन पूजा, किशन, भी भाई की मौत पर रो रहे थे।