नवगछिया : कुछ युवकों ने चार घंटे तक युवक बंधक बनाकर रखा.. किया मारपीट, मक्के की खेत में छोड़ कर फरार -Naugachia News

Crime Reoprts

थाना क्षेत्र के माखातकिया निवासी जवाहर राय के पुत्र गौरव कुमार को कुछ युवकों ने चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान युवकों ने गौरव के साथ मारपीट भी की। पुलिस की गतिविधि होने पर युवक गौरव को उजनी स्थित एक मक्के की खेत में छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद वह घर पहुंचा। परिजनों ने उसका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौरव ने बताया कि उसके एक मित्र के साथ पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी। दूसरे पक्ष के लोग मुझे उसका सहयोग करने को कह बुलाने आए। उस समय मैं चांदनगर नवादा में लॉज का काम करवा रहा था। उन लोगों ने मुझे अपने कब्जे में लेकर कोसी दियारा लेकर गए और मारपीट की। इसके बाद वे मुझे लेकर उजनी दियरा की तरफ गए।

वहां पुलिस की गतिविधि होने की जानकारी पर मुझे मक्के के खेत में छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद प्रभावशाली लोगों द्वारा हस्तक्षेप किया गया। जिसमे दोनों पक्षों के बीच बांड भरवाकर सुलह किया गया। थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने कहा कि इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है।