नवगछिया : विधायक ने बिहपुर से वीरपुर एनएच 106 के बीच सड़क एवं पुल बनाने की मांग की

NEWS

बिहपुर। बिहपुर विधायक ई शैलेंद्र ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय पटना, बिहार के रीजनल ऑफिसर को पत्र लिखकर बिहपुर प्रखंड में एनएच 31 बजरंगी बली चौक से बिहपुर से वीरपुर एनएच 106 के बीच में सड़क एवं पुल बनाने की मांग की है। विधायक ने कि बिहपुर-वीरपुर एनएच 106 जो कोसी नदी पर सड़क सह पुल बनना है वह बिहपुर विस में एनएच 31 के पास एक छोर है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरी जानकारी में पुल की लंबाई 7 किमी है और वो बगजान बांध के पास जो कोसी की एक छोटी नदी है। उसके पहले ही समाप्त हो रहा है। वहां से एनएच 31 तक पहुंच पथ बन रहा है लेकिन एफ्कॉन के निदेशक से बात करने पर उन्होंने बताया कि अभी डिजाइन में थोड़ा बदलाव हो रहा है।

जिसमें कोसी की छोटी धार पर तीन सौ मीटर का एक और पुल बनेगा। तीन सौ मीटर का पुल एवं सात किलोमीटर के पुल के बीच संपर्क पथ रहेगा। इस बात की जानकरी होने पर मेरा आग्रह है कि इसी संपर्क पथ से कहारपुर एवं महादलित की बस्ती गोविंदपुर को स्लोप बनाकर जोड़ दिया जाय।