नवगछिया : विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने की पहल.. डुमरिया तीनटेंगा सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू

सूचना/खबरे

नवगछिया – रंगरा में डुमरिया तीनटेंगा पथ अति जर्जर होने के कारण आम लोगों को होने वाली समस्या के मद्देनजर मंगलवार को सड़क को चलने लायक बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल सड़क के गड्ढों पर ईंट और रबिश डाल कर चलने लायक बनाया जाएगा.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मालूम हो कि भाजपा के कार्यकर्ता राजकुमार रजक के नेतृत्व में भाजपा नेताओं के एक दल ने गोपालपुर विधानसभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल से मुलाकात की है. विधायक ने सबों को आश्वासन देते हुए कहा था कि सड़क टेंडर की प्रक्रिया में है.

जल्द ही धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा. जबकि तत्काल सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा ताकि लोगों को बरसात के मौसम में परेशानी न हो. भाजपा के राजकुमार रजक, जिला मंत्री मुकेश राणा, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह कुशवाहा ने विधायक को धन्यवाद दिया है.