नवगछिया। आगामी विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देश पर रविवार को कदवा थाना परिसर में गुंडा परेड का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!यह परेड 19 अक्टूबर 2025 को अंचल निरीक्षक और थानाध्यक्ष कदवा की संयुक्त उपस्थिति में की गई। इस दौरान थाना क्षेत्र के चिह्नित असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को बुलाकर पुलिस ने उनकी गतिविधियों की जानकारी ली और कड़ी चेतावनी दी।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव अवधि और त्योहारों के समय कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में गश्ती और निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा शांति-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
