बिहपुर : प्रखंड के बीएमसी उर्दू मध्य विद्यालय में गलत तरीके से बहाल रसोईया व विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव को हटाने की मांग को लेकर स्कूल के पूर्व अध्यक्ष इबरार आलम ने आययुक्त, डीएम व डीईओ को आवेदन दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसमें कहा गया है। कि जब मैं इस विद्यालय शिक्षा समिति का अध्यक्ष था। उस समय विभागीय आदेश के आलोक में 60 वर्ष पूरा कर चुकी रसोईया जबैरा खातून व खैरू निशा को हटाने के बाद आमसभा में इनके स्थान पर जबैरा की बहू समीना खातून व खैरू निशा की जगह सालेहा खातून को नियुक्त किया गया था।
बाद में तत्कालीन स्कूल प्रभारी ने गलत तरीके से समीना खातून को सचिव व उनकी सास को पुनः रसोईया बना दिया गया। कई साल से विद्यालय शिक्षा, समिति का गठन के लिए बैठक नहीं हुई है। रसोईया समीना का रसोईया पति मुबारक कभी एमडीएम नहीं बनाता है। आवेदन में यह भी कहा है कि रसोईया जुबैरा व मुबारक मां-बेटे हैं।

