भागलपुर। विक्रमशिला सेतु पर लगातार लग रहा भीषण जाम अब आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले चार दिनों से सेतु पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार रात भी विक्रमशिला सेतु पर तीन घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका असर सबौर रोड एवं बाईपास क्षेत्र तक देखने को मिला, जहां वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम की समस्या को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 मार्च से ट्रिपल-सी कैमरे से कटेगा चालान
यातायात पुलिस के अनुसार 1 मार्च से चारपहिया वाहनों द्वारा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ट्रिपल-सी (CCTV) प्रणाली के माध्यम से निर्धारित राशि का चालान काटा जाएगा। इसमें मुख्य रूप से —
-
सीट बेल्ट नहीं लगाने,
-
ट्रैफिक सिग्नल उल्लंघन,
-
गलत पार्किंग,
-
ओवर स्पीडिंग
जैसे मामलों की निगरानी की जाएगी।
24 घंटे तैनात है यातायात पुलिस
यातायात इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जाम से निपटने के लिए सेतु पर 24 घंटे यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। बावजूद इसके अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने तथा किसी वाहन के ब्रेकडाउन होने पर कई घंटों तक जाम की स्थिति बन जा रही है।
उन्होंने बताया कि शादी-विवाह (लग्न) का मौसम तथा सेतु पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य के कारण भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हालांकि पिछले दो दिनों में यातायात संचालन में कुछ सुधार देखा गया है।















Leave a Reply