नवगछिया : विक्रमशिला पुल पर कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना रविवार की शाम छह बजे की है। पुलिस पर पाया संख्या 125 के पास भागलपुर की तरफ आ रही कार में अचानक आग लग गई। कार में बैठे लोग सुरक्षित बाहर निकल चुके थे। पुल पर कार में आग लगने से भागलपुर और नवगछिया की तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम छह बजे से आठ बजे तक यानी दो घंटे तक पुल पर ट्रैफिक बाधित रहा और लोग जाम में फंसे रहे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। दमक के वाहन को बुलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!लगभग 25 मिनट में आग पर काबू पाया गया। क्रेन मंगवाकर कार को पुल से हटाया गया जिसके बाद पुल पर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। डीएसपी ट्रैफिक भी पुल पर पहुंचे। वाहनों से उतरकर पैदल ही निकल पड़े, दमकल वाहन भी जाम में फंसा विक्रमशिला पुल पर कार में आग लगने के बाद लंबा जाम लग गया। जाम में काफी संख्या में निजी और सवारी गाड़ी फंसी दिखी। भागलपुर और नवगछिया की तरफ आने जाने वाले लोग वाहनों से उतरकर पैदल ही पुल पार करते दिखे। पैदल चलने वाले लोगों की काफी संख्या पुल पर दिखी। पुल के पहुंच पथ पर जाम लगने की वजहसे दमकल का बड़ा वाहन भी जाम में फंसा दिखा।
छोटे वाहन को पुल पर ले जाया जा सका। सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों को पुल पर जाने से रोका गया था इस वजह से लोगों को राहत थी। पुल पर आग में जल रही कार का काफी संख्या में लोग वीडियो और फोटो बनाते भी दिखे। भागलपुर विक्रमशिला टीओपी प्रभारी प्रभाकर कुमार सहित अन्य पुलिस वाले भी वहां पहुंचे। कार सवार उतरकर चले गए, किसी को कुछ बताया ही नहीं जिस कार में आग लगी उस कार चालक को पुलिस खोजती रही पर उसका पता नहीं चल सका।

पहले बताया गया कि पूर्णिया के रहने वाले किसी धीरज की कार थी और वह अपने परिवार के साथ अजगैबीनाथ में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे। एक और सूचना यह मिली कि खगड़िया का रहने वाला शख्स अपनी मां के साथ भागलपुर की तरफ आ रहा था। कार के अंदर स्पार्क से आग लगने की बात बताई जा रही है। पुलिस पर मौजूद पुलिस वाले जलती कार के पास लोगों को जाने से रोकते दिखे। डीएसपी ट्रैफिक आशीष सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे बरारी से तुरंत पुल पर पहुंच गए। आग को बुझाने के बाद क्रेन से उसे हठाने और वाहनों के आवागन को सुचारू करने की बात उन्होंने कही।
