नवगछिया: सती बिहुला के मायके नवगछिया में छात्राओं को मंजूषा पेंटिंग का प्रशिक्षण देने के लिए एक समर कैंप का आयोजन सोमवार से नवगछिया बाजार में मंजूषा कला प्रशिक्षण केंद्र भागलपुर नवगछिया विकास समिति एवं बिहुला विषहरी पूजा समिति नवगछिया के तत्वावधान में
मंजूषा समर कैंप 2024 नवगछिया के कुम्हार पट्टी स्थित धर्मचंद्र शिशु संस्कार विधालय के प्रांगण मे 27 मई से दो जून तक आयोजित किया जाएगा मंजूषा समर कैंप मे राष्ट्रीय स्तर के मंजूषा कलाकार अश्विनी आनंद एवं सहयोगी के रूप में नवगछिया की मंजूषा कलाकार खुशी श्री प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी
पार्षद चम्पा कुमारी ने बताया कि मंजूषा पेंटिंग की कला सीखने के लिए कई छात्राए तैयार थी जिसे इस प्रशिक्षण में सीखने का मौका मिलेगा वही मुकेश राणा ने कहा कि नवगछिया की बेटी कला के हर क्षेत्र में अग्रसर रहती है मंजूषा यहां की जमी से जुड़ी रचना है
अधिक से अधिक लोगो को पेंटिंग सीखना चाहिए जिससे कि आने वाली पीढ़ी अपने धरोहर को जीवंत रखने के साथ साथ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर नवगछिया का नाम रौशन करें

