नवगछिया : विक्रमशिला सेतु पर 3 वाहनों में आई खराबी, पांच घंटे थमा ट्रैफिक

NEWS

विक्रमशिला सेतु पर जाम से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। बुधवार को भी सेतु दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक पांच घंटे जाम रहा। जाम के आगे पुलिस भी लाचार दिखी। जाम का सिलसिला दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ। एक गिट्‌टी से लदा ओवरलोड ट्रक का सेतु पर गुल्ला टूटा गया। इसके चलते वाहनों की रफ्तार रुक गई। दो घंटा में सेतु से लेकर नवगछिया तक वाहनों की कतार लग गई। ट्रक, पिकअप, बस, बाइक एक ही जगह पर दो घंटे थमे रहे।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसके बाद सेतु से खराब वाहनों को किनारे कर दोपहर 2 बजे वनवे कर मार्ग को शुरू किया गया। लेकिन फिर आधा घंटा में नवगछिया की ओर एक हाइवा खराब हो गया। उसके बाद फिर सेतु पर वनवे मार्ग भी बंद हो गया। फिर तीसरी बार एक ट्रक शाम के 4 बजे खराब हो गया। फिर एक घंटा के बाद शाम के पांच बजे लोगों को जाम से राहत मिली। नवगछिया से आ रहे सुरेश कुमार ने बताया कि नवगछिया से भागलपुर आने में तीन घंटे लग गए। बस एक मिनट चलती फिर रुक जा रही थी। नौबत यह थी कि बस पर महिलाएं, छोटे बच्चे बेहाल रहे। नवगछिया से आ रही महिला नंदनी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु से सफर करना सिर का दर्द है। हर दिन जाम लगता है यह बात प्रशासन को भी पता है। प्रशासन इस पर कोई ठोस कदम उठाना होगा।

शहर के कई चौक-चौराहों पर भी लगा जाम

बुधवार को शहर के कई जगहों पर जाम की स्थिति रही। घंटाघर, तिलकामांझी, डिक्सनमोड़, स्टेशन चौक, तातारपुर से नाथनगर मार्ग, बौंसी रोड, सुजागंज, खलीफाबाग, कोतवाली चौक दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक रुक-रुक कर जाम होता रहा। लोग जाम से कराहते रहे। ट्रैफिक डीएसपी आरके झा ने बताया कि बुधवार को परीक्षा को लेकर जाम की स्थिति बनी रही है।