नवगछिया : विक्रमशिला सेतु के पास ट्रक के धक्के से साइकिल सवार की मौत -Naugachia News

सूचना/खबरे

भागलपुर टीओपी से आगे विक्रमशिला सेतु पर चढ़ने के दौरान शनिवार को एक ट्रक ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक खरीक थाना क्षेत्र तेलघी निवासी वासुदेव राय के पुत्र निरंजन राय (35) था। घटना सुबह करीब छह बजे हुई।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वह भागलपुर से केला बेचकर घर जा रहा था। पिता की मौत के बाद घर का कमाऊ सदस्य निरंजन ही थी। वह करीब 10 वर्षों से प्रतिदिन साइकिल से केला बेचने भागलपुर जाता था। उसकी आमदनी से घर चलता था। पड़ोसी दीपक कुमार ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक को दो बेटियां और एक बेटा है। 10 दिन पहले ही बेटे का जन्म हुआ है।

घटना के बाद से पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं भागलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सभी प्रकिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।