विकास यादव हत्याकांड में फरार निरंजन नगर के कुख्यात कैलाश चौधरी को पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा और 5 कारतूस के साथ गुरुवार रात 10.30 बजे गिफ्तार कर लिया। नवगछिया एसपी सुशांत सिंह सरोज के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार की अगुवाई में पुलिस ने बदमाश को धरदबोचा। वह किसी वारदात को अंजाम देने की ताक में था। पुलिस ने बताया, गुरुवार देर रात एसपी को उसकी सूचना मिली। पता चला, वह हथियार के साथ अपने घर के पास घूम रहा है। किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वह अपने साथियों को एकजुट करने की फिराक में है। एसपी ने एसडीपीओ की अगुवाई में टीम बनाई। एसडीपीओ खरीक थानेदार पंकज कुमार व बल समेत निरंजन नगर पहुंचे। गांव की घेराबंदी कर पुलिस ने छापेमारी की तो टीम को देखते ही बदमाश भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बदमाश का है लंबा अपराधिक रिकॉर्ड
बदमाश कैलाश पर खरीक, बिहपुर समेत अन्य थाने में कई मामले दर्ज हैं। वह विकास यादव मर्डर, एससी-एसटी व आर्म्स एक्ट में फरार था। थानेदार पंकज कुमार ने बताया, कैलाश को कोर्ट में पेश कर दिया गया। उसे जेल भेजा गया है।

2 फरवरी को बदमाश के घर चिपकाया था इश्तेहार
बदमाश कैलाश पहले एससी-एसटी व आर्म्स एक्ट में फरार था। इसी बीच विकास यादव हत्याकांड में भी उसकी संलिप्तता मिली। पुलिस ने दो फरवरी को उसे सरेंडर करने के लिए उसके घर में इश्तेहार चिपकाया था।
कई मामलों में है आरोपी, लंबे समय से था फरार
पार्टी के बहाने बुलाकर विकास यादव की कर दी गई थी हत्या
21 जनवरी को बदमाश कैलाश ने जमालदीपुर के विकास यादव को पार्टी के बहाने घर से बुला उसकी हत्या कर दी थी। पत्नी ने 6 पर केस दर्ज कराया था। अब सिर्फ गोरेलाल यादव गिरफ्त से बाहर है।
