नवगछिया : वारंटी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस को देखकर छत से कूदा

सूचना/खबरे

नवगछिया। न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद जब पुलिस अभियुक्त को गिरफ्तारर करने गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गांव पहुंची तो पुलिस को देखकर अभियुक्त कौशल यादव छत से कूद कर भागने का प्रयास किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत से कूदने के दौरान उसके पैर में गंभीर चोट आई जिसे तत्काल गोपालपुर पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया ।

गोपालपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि कौशल यादव के ऊपर कोर्ट से वारंट कुर्की निकला हुआ था, जिसके लेकर के गोपालपुर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने गया था। पुलिस को देखकर वह छत से भागने लगा , छत से कूदने के कारण उसे एक गंभीर चोट आई है।