नारायणपुर । प्रखंड के मधुरापुर बाजार में गुरुवार को नवगछिया भवानीपुर से आयी बारात में तीन वाहन को क्षतिग्रस्त व मारपीट का आरोप लगाते हुए भवानीपुर थाना में भवानीपुर गांव निवासी अमन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने बताया कि मधुरापुर बाजार के सुमन कुमार व अमित कुमार पर मारपीट व वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
