नवगछिया : लोकसभा चुनाव से पहले अपराधियो पर शिकंजा, सीसीए.. वांटेड की सूची तैयार -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : लोकसभा चुनाव के दौरान कोभी आपरधी अपना पर नहीं फेला पाएंगे। अपराधियो शिकनज कसने के लिए पुलिस एक रणनीति के तहत कार्य करना आरंभ कर दिया है। पुलिस जिले के थाना क्षेत्र के वैसे आपरधी जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं वैसे अपराधियों की सूची तैयार की जा रहे हैं। चनाव के दौरान अपनी गतिविधि करने वाले अपराधियो एवं दबंग पर पुलिस शिकंजा कसने के लिए थानाध्यक्ष को अपराधियों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे अपराधियों पर चुनाव के दौरान आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. चुनाव के मद्देनजर अपराधियों पर शिकंजा कसने को लेकर पुलिस तैयारी में जुट गई है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले अपराधियों को किया जाएगा जिला बदर

– आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एसडीपीओ ने की थाना तथा के साथ बैठक

अपराधियों पर नियंत्रण पाने को लेकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी तेज कर दी गई है। रविवार को नवगछिया थाना में चुनाव की तैयारी को लेकर नवगछिया सर्किल के सभी थानाध्यक्ष के साथ नवगछिया एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. एसडीपीओ ने कहा कि पूर्व की बैठक में थानाध्यक्ष को जो निर्देश दिए गए थे उसकी समीक्षा की गई. चुनाव को लेकर वैसे अपराधी जो चुनाव के दरमियान व्यवधान कर सकते हैं उसकी सूची थाना अध्यक्षों को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

अपराधियों की सूची उपलब्ध कराने के बाद उनके विरुद्ध सीसीए 12 एवं सीसीए थ्री की कार्रवाई की जाएगी. वहीं जेल में बंद वैसे अपराधी जो चुनाव के दौरान व्यवधान उत्पन्न कर सकते हैं. उन अपराधियों को नवगछिया उपकारा से अन्यत्र भेजने की भी तैयारी की जा रही है. सभी थाना अध्यक्षों को यह निर्देश दिया गया है कि थाना ने वैसे लोग जो चुनाव के दौरान विधि व्यवस्था प्रभावित कर सकते हैं. उन लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में पुलिस गतिविधि तेज करते हुए वाहन चेकिंग की गति में तेजी लाएंगे. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी निगरानी करते हुए फरार अपराधियों को गिरफ्तार करेगी. अपराधियों का कोई भी मंसूबा सफल नहीं होने दिया जाएगा. लोग सौहार्द पूर्ण वातावरण में मतदान कर पाएंगे. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर मारकंडे सिंह, नवगछिया थानाध्यक्ष लालबहादुर, गोपालपुर थानाध्यक्ष श्रीकांत भारती, रंगरा ओपी प्रभारी जवाहर लाल सिंह, इस्माइलपुर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, परबत्ता थानाध्यक्ष नवनीश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.