नवगछिया: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है चुनाव में मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करें इस पर विशेष प्रशासन की नजर बनी हुई है चुनाव में किसी भी तरह मतदाताओं को डराया धमकाया ना जा सके इसको लेकर ऐसे असामाजिक तत्वों को प्रशासन उस पर कड़ी नजर रख रही है
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मतदाता भयमुक्त वातावरण में मतदान करें इसको लेकर प्रशासन अस्तर से ऐसे असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है डराने धमकाने वाले पर प्रशासन की नजर है सेक्टर के पदाधिकारी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं मतदाताओं के बीच जाकर उससे बातचीत कर जानकारी ली जा रही है उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के मतदाताओं को कई दबंग डराए धमकाय इसको लेकर अनुमंडल प्रशासन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कमजोर वर्ग के मतदाताओं को चिन्हित कर लिया है

एसडीओ ने कहा है कि किसी भी कीमत पर इस बार मतदान के दौरान अपराधियों की नहीं चलेगी सुरक्षा को लेकर हर बूथ पर पुलिस और जरूरत के अनुसार पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की जाएगी मतदान में बाधा पहुंचाने वाले को जेल की हवा खानी पड़ेगी प्रशासन इसके लिए पूरी तरह से मुस्तैद है

