नवगछिया : लैपटॉप से कुर्सी तक अपने साथ लेकर चली गयी बिहपुर कि पूर्व बीडीओ, कमिशनर ने डीएम से मांगी करवाई रिपोर्ट

सूचना/खबरे

नवगछिया :  बिहपुर की पूर्व बीडीओ छाया कुमारी के तबादले को तीन माह बीतने को हैं, लेकिन अब तक उन्होंने ऑफिस में दस्तावेज जमा नहीं किए गए हैं। उन्होंने वहां आवास भी खाली नहीं किया है। वह अभी कटिहार के मनिहारी की बीडीओ हैं। वह जब बिहपुर से जाने लगीं तो अपने साथ ऑफिस के दस्तावेज, लैपटॉप व कई महत्वपूर्ण कागजात भी ले गईं। जिस कुर्सी पर दफ्तर में वह बैठती थी, उसे भी लेकर चली गईं। हैरत यह कि वहां के बीडीओ और क्लर्क ने इसकी जानकारी डीएम को भी दी। लेकिन अब तक सामानों की वापसी के लिए डीएम के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

29 अगस्त को कमिश्नर राजेश कुमार बिहपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने वहां पहुंचे तो इसका पता चला। कमिश्नर ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि इतनी लंबी अवधि तक आवश्यक प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई नहीं | होना, चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने डीएम | को निर्देश दिया है कि इस मामले में कड़ी प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई करें। सप्ताहभर के अंदर कार्रवाई की रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। संभावना जताई जा रही है कि छाया कुमारी पर जल्द प्राथमिकी दर्ज हो सकती है।

कमिश्नर ने पांच दिन पहले निरीक्षण में पकड़ी थी गड़बड़ी

कमिश्नर ने डीएम को दिए पत्र में कहा है कि निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि बिहपुर प्रखंड की पूर्व बीडीओ छाया कुमारी ने ट्रांसफर के बाद सरकारी आवास अपने कब्जा में रखा है। नवगछिया । एसडीओ के स्तर पर इंवेंट्री तैयार करने के लिए बिहपुर सीओ को निर्देश दिया गया। कार्यालय के कर्मी ने बताया कि पूर्व बीडीओ कार्यालय अभिलेख अपने घर पर ही रखती थी। ट्रांसफर के बाद कई अभिलेख वापस नहीं किए गए। बीडीओ व क्लर्क ने डीएम को मामले की जानकारी दी थी। प्रखंड का वित्तीय प्रभार बीडीओ को अभी तक नहीं मिल पाया है। इससे विकास के कार्य प्रभावित हैं।

छाया कुमारी की पूर्व डीएम को भी मिली थी शिकायत

बिहपुर की पूर्व बीडीओ छाया कुमारी शुरू से ही विवादों में हैं। उनके खिलाफ कई बार तत्कालीन डीएम को शिकायत मिलती रही थी। पूर्व में भी क्लर्क विनोद पासवान ने डीएम से शिकायत की थी। चार सितंबर 2017 को भी शिकायत की थी। इसको लेकर पूर्व डीएम आदेश तितरमारे ने जांच कराई थी। शिकायत सही पाए जाने पर उनके खिलाफ आरोप पत्र गठित कर मुख्यालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जून में छाया कुमारी का तबादला मनिहारी हो गया।