नवगछिया : कुर्सेला त्रिमुहान गाइड बांध का निर्माण कार्य 40 वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया, विधान पार्षद कहे ..

सूचना/खबरे

नवगछिया| अनुमंडल को कोसी के बाढ़ से सुरक्षित करने के लिए बनने वाले कुर्सेला त्रिमुहान गाइड बांध का निर्माण कार्य 40 वर्षों में भी पूरा नहीं हो पाया। इसके निर्माण नहीं होने से जहां नवगछिया अनुमंडल पर कोसी नदी के बाढ़ का खतरा हमेशा बना रहता है। वहीं कोसी की धारा परिवर्तित होने से नदी भीषण कटाव भी कर रही है। कई गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने का प्रश्न विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह ने सदन में उठाया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसका सकारात्मक जवाब विभाग के मंत्री ने दिया। मंत्री के सकारात्मक जवाब से गाईड बांध के निर्माण कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जगी है। विभाग के मंत्री ने प्रश्न के उत्तर में कहा है कि जयपुर प्रखंड के त्रिमुहान से रंगरा प्रखंड में कुर्सेला तक त्रिमुहान कुर्सेला तटबंध की लंबाई लगभग 30 किलोमीटर है। उक्त 30 किलोमीटर में से 25.30 किलोमीटर की लंबाई में तटबंध निर्माण का कार्य वर्ष 2006 से वर्ष 2009 के बीच कराया जा चुका है।

उक्त तटबंध केवी पूर्व प्रखंड अंतर्गत त्रिमुहान से दयालपुर तक लगभग 2.4 किमी व नवगछिया प्रखंड अंतर्गत पुणे प्रतापपुर से उजानी के बीच 1.30 किमी लंबाई में तटबंध का निर्माण नहीं हो सका है। उक्त भूभाग में भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण है। परंतु भू धारियों के द्वारा भुगतान प्राप्त नहीं करने व विरोध व कुछ भू धारियों के द्वारा न्यायालय में वाद दायर किए जाने के कारण निर्माण नहीं हो सका है।