नवगछिया : लूट की साजिश रच रहे शातिर को लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार

Crime Reoprts

एनएच-31 पर बिहपुर बस स्टैंड के समीप लूट की साजिश रच रहे झंडापुर निवासी शातिर रघुवीर सिंह को पुलिस ने लोडेड कट्टा व दो गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। सड़क पर मंडरा रहे शातिर की नजर जैसे ही पुलिस की गाड़ी पर पड़ी वह शौच के बहाने एनएच किनारे बैठ गया, लेकिन शातिर की हरकत से वाकिफ पुलिस ने ट्रक के नीचे से झांका तो देखा कि वह बिना लोटा या बोतल का ही शौच कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी ली तो कमर से लोडेड कट्टा व पैंट की जेब से दो कारतूस मिले।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इधर, मामले की जानकारी पर एसडीपीओ दिलीप कुमार भी झंडापुर ओपी पहुंचे और गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि रघुवीर सिंह का आपराधिक रिकार्ड रहा है। वह हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है। पुलिस उसकी गतिविधि पर लगातार नजर रख रही थी।

वहीं ग्रामीणों के अनुसार वह काफी मनबढ़ू प्रवृति का है और बिना मतलब लोगों के साथ मारपीट करता था। उसकी हरकत से परिवार वाले भी तंग थे। झंडापुर ओपी प्रभारी शिव प्रसाद रमानी ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इधर, पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में दहशत है।