नवगछिया : लूटकांड मामले में शामिल चिह्नित अपराधियों को गिरफ्तारी का निर्देश.. उद्भेदन के करीब

Crime Reoprts

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के लक्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय के निकट रविवार दोपहर अपराधियों द्वारा निजी फाइनेंस कर्मी से की गयी लूट की घटना की जांच मंगलवार दोपहर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने घटनास्थल पर की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी ने गोपालपुर थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली तथा घटना में शामिल चिह्नित अपराधियों को ततकाल गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गोपालपुर पुलिस उद्भेदन के करीब है।

डिमाहा गांव से रुपये वसूल कर वापस लौटने के दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक लाख सात हजार रुपये नगद व डिवाइस लूट ली थी। कुछ माह पूर्व भी अपराधियों ने वहां लूट की घटना को अंजाम दिया था।