नवगछिया : लाल बत्ती पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले सतर्क हो जाएं। दरअसल, अब पुलिस जिला नवगछिया में भी यातायात थाना पूर्ण रूप से कार्य करने लगा है। इसके पहले थाना प्रभारी विनय कुमार बनाए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विनय कुमार ने बताया कि नवगछिया में भी नए यातायात नियम लागू कर दिए गए हैं। विभिन्न इलाकों में सड़क पर आड़े तिरछे वाहन लोग खड़ी कर देते हैं। ऐसे चालकों से जुर्माना वसूला जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि यातायात नियमों को लेकर जागरूकता के लिए कई दिनों तक ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्रचार प्रसार भी किए गए थे। अब कई जगहों पर बैनर लगाकर इसकी जानकारी दी गई है।
चालकों से अनुरोध किया है कि ट्रिपल लोड बाइक पर न चलें। चार पहिया वाहन में ड्राइवर और इसके साथ बैठे लोग भी सीट बेल्ट को लगाएं। उधर, कल्याण समिति नवगछिया के अध्यक्ष अभिषेक रमन सचिव सुदामा प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार यादव सहित वाहन मालिक शैलेंद्र चौधरी, मुकेश चौधरी, संजय चौधरी, विजय कुमार, भीम यादव, इत्यादि ने यातायात प्रभारी का आभार जताकर जाम से राहत की उम्मीद जताई है।

