थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को बहला फुसला कर अपहरण करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक कदवा ओपी क्षेत्र के कचहरी टोला निवासी राजकमल नयन और मनीष कुमार हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस ने दोनों की अपाचे बाइक भी जब्त कर लिया है। लड़की की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक देर शाम बाइक से पहुंचे और लड़की को लेकर भागने के फिराक में थे।

लेकिन गांव के कुछ लोगों को इसकी भनक लग गयी। जब मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो दोनों बाइक छोड़ भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष माहताब खान ने कहा कि गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
