शनिवार की देर रात नारायणपुर चंडी स्थान से इस्माइलपुर जाने वाली मुख्य सड़क कामलाकुंड हाईस्कूल के पास ध्वस्त हो जाने गांव घरों की सड़क पर भी बाढ़ का पानी फैल गया है। प्रखंड की लक्ष्मीपुर गांव की सड़क व केलाबाड़ी की सड़क पर बाढ़ का पानी बहने लगा है। पानी तेजी से लोगों के घरों की ओर बढ़ने लगा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खतरे की आशंका को देखते हुए ग्रामीण अब सुरक्षित स्थान पर अपना ठिकाना खोजने लगे हैं। उधर, ध्वस्त हुई सड़क को रि-स्टोर करने का प्रशासनिक स्तर कार्य तेज कर दिया गया है। लोग अब सुरक्षित ठिकाना खोजने लगे हैं। प्रशासन को सुरक्षा के लिए आगे आना चाहिए।


लोग बोले-अब घरों के करीब पहुंचा गंगा का पानी
इस्माइलपुर के लोगों ने कहा कि घरों के करीब गंगा का पानी आ गया है। जिस तरह पानी बढ़ रहा है, एक से दो दिनों में हमलोगों के घरों में बाढ़ का पानी आ जाएगा। इसलिए अभी से हमलोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। अधिकांश लोग इस्माइलपुर-बिंद टोली रिंग बांध पर रहने के लिए जगह चिह्नित कर रहे हैं।

लोगों की मानें तो यहीं एक जगह है, जो उनके लिए सुरक्षित है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद दियारा से किसान अपने मवेशियों को सुरक्षित बांधों पर लेकर पहुंच रहे हैं। दियारा इलाका जलमग्न होने के साथ किसानों के सामने पशु चारे की सबसे बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।
