नवगछिया : रेल मंत्रालय का निर्णय कटिहार और रांची के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

सूचना/खबरे

नवगछिया। रेल मंत्रालय ने कटिहार से रांची के बीच एक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 05762 कटिहार से 18 मई से प्रत्येक गुरुवार चलेगी जिसका परिचालन 29 जून तक किया जाएगा। वहीं 05761 ट्रेन रांची से 19 मई से प्रत्येक शुक्रवार से चलेगी और 30 जून तक इसका परिचालन किया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कटिहार से यह गाड़ी दो बजे दिन में खुलेगी जो नवगछिया 3 बजे दिन में पहुंचेगी। इसके बाद बेगूसराय किऊल चितरंजन धनबाद के रास्ते यह रांची जाएगी। भाजपा नेता मुकेश राणा ने इसके लिए रेलमंत्री के साथ भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन को बधाई दी है।