नवगछिया : गंगा नदी के 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि तटबंध का रीस्टोरेशन का काम जारी

सूचना/खबरे

नवगछिया। गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 25 सेंटीमीटर की वृद्धि होने के साथ ही गंगा नदी इस्माईलपुर-बिंदटोली में 31.45 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर नीचे है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हालांकि वरीय अभियंताओं की देखरेख में ध्वस्त तटबंध के रीस्टोरेशन का कार्य युद्ध पर जारी है। नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज व एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कटाव स्थल पर पहुंचकर वहां मौजूद गोपालपुर के सीओ राजकिशोर शर्मा व कार्यपालक अभियंता ई मुकेश कुमार से रीस्टोरेशन कार्य की जानकारी ली तथा उन्हें निर्भीक होकर कार्य कराने को कहा। मौके पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार उपस्थित थे।