नवगछिया – नवगछिया रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रेन से कटकर महिला की मौत इलाज के क्रम में हो जाने की सूचना है. महिला थाना क्षेत्र के खरीक बाजार निवासी मोहम्मद अजहरूद्दीन की पत्नी मुन्नी खातून है. नवगछिया रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी मिली है कि एक नंबर ट्रैक पर एक मालगाड़ी ट्रेन खड़ी थी और महिला मुन्नी खातून को प्लेटफार्म नंबर 2 पर जाना था. महिला ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार करने लगी और इसी क्रम में माल गाड़ी खुल गए. मालगाड़ी खुलते ही महिला ट्रेन के7 पहिए के नीचे आ गई और उसका दोनों पैर कट गया.

नवगछिया राजकीय रेल थाना की पुलिस ने तुरंत महिला को इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच भागलपुर मायागंज अस्पताल भेजा जहां इलाज के क्रम में महिला की मृत्यु हो जाने की बात सामने आई है. महिला की मौत के बाद उसके परिजन गहरे सदमे में हैं.
