नवगछिया। गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ओमप्रकाश ने मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक कर उपभोक्ताओं को आधार लिंक से जुड़वाने का निर्देश दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने दुकानदारों को निर्देश देते कहा कि किसी भी परिस्थिति में बिना आधार सीडिंग किए किसी भी सदस्य का अनाज उठाव नहीं होगा। अनाज का उठाव तभी होगा जब एक आधार कार्ड पर सभी सदस्यों का आधार सीडिंग किया जाएगा।
