नवगछिया : राज्य श्रम संसाधन मंत्री का बिहपुर में आगमन.. गर्मजोशी के साथ अभिनंदन

NEWS

भागलपुर जिला के प्रभारी मंत्री सह राज्य श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह का सोमवार को एनडीए कार्यालय बिहपुर में आगमन हुआ। जहां उनका समसरोहपूर्वक एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक ई.शैलेंद्र के नेतृत्व में गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंत्री के साथ पहुंचे कहलगांव विधायक पवन यादव व सुल्तानगंज नगर परिषद चेयरमैन राजकुमार गुड्डू आदि समेत अन्य नेताओं का भी अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अभी भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है।

जिसमें बिहपुर विधायक श्री शैलेंद्र राज्य में नंबर तीन पर हैं। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से कहा कि सब मिलकर इनको पूरे राज्य में नंबर वन बनाना है। मंत्री ने कहा कि 2025 में भी राज्य में एनडीए की सरकार बनेगी।