नवगछिया : रंगरा का मिडिल स्कूल परिसर जुए का अड्डा बन गया.. सर्वांगीण विकास

सूचना/खबरे

नवगछिया :स्कूल शिक्षा का मंदिर है। जहां बच्चों के भविष्य के साथ उनकी सर्वांगीण विकास किया जाता है। लेकिन रंगरा का मिडिल स्कूल परिसर जुए का अड्डा बन गया है। स्कूल के उत्तरी छोर पर शाम ढलते ही जुआरियों का अड्डा लग जाता है। इसमें युवाओं के अलावा छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जब इसका विरोध स्कूल का गार्ड रंजन मंडल ने किया तो उसे फोन पर धमकी दी जा रही है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए थाने में आवेदन दिया था, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हाल ही में बाढ़ आने से जुआरियों का मनोबल और बढ़ गया है। स्कूल के एक हिस्से पर जुआरियों ने कब्जा कर लिया है। पुलिस के आने पर अर्धनिर्मित भवन में वे लोग छिप जाते हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ का पानी अब निकल गया है।

स्कूल को चालू करवाया जाएगा। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय थाना के चौकीदार की मौजूदगी में जुआ का अड्डा चलता है। स्कूल की घेराबंदी नहीं होने से असामाजिक तत्व कैंपस में जमा होते हैं। लोगों ने बताया कि चौकीदार अमित कुमार की सह पर जुआ होता है। पुलिस को सूचना देने पर चौकीदार पहले ही जुआरियों को सचेत कर देता है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआरी भाग जाते हैं। रंगरा थानाध्यक्ष रामराज ने कहा कि इसकी जानकारी मिली है। इसको लेकर लगातार छापेमारी भी की जा रही है। चौकीदार की मौजूदगी में जुआ खेलने की बात पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है।