नवगछिया : राज्य प्रतियोगिता के लिए नवगछिया पुरूष व महिला टीम का हुआ चयन

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिला सीनियर महिला/पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम का चयन शानिवार को नवगछिया के जीबी कॉलेज के मैदान पर किया गया। बिहार राज्य बाल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 14 से 16 दिसंबर तक कुशवाहा आश्रम हाजीपुर(वैशाली )में आयोजित होने वाली 29वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप(पुरूष/महिला) में भाग लेने वाली नवगछिया पुलिस जिला पुरूष व महिला वर्ग टीम की घोषणा कर दी गयी है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि चयनित पुरुष वर्ग की टीम में राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, अमन कुमार, अजीत कुमार, आशीष कुमार मो. सैफ अली, मुकुल कुमार, सूरज कुमार, विद्यासागर कुमार, अविनाश कुमार,

अमित कुमार, रवि, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, घनश्याम कुमार व गुलशन कुमार हैं। जबकि महिला वर्ग में अंजली कुमारी, जिज्ञासा राज, साक्षी कुमारी, प्रज्ञा कुमारी, अंचल कुमारी, रूपा कुमारी, सृष्टि कुमारी, अभिलासा कुमारी, पल्लवी कुमारी, स्वीटी कुमारी, अधीना कुमारी, रेणु कुमारी व कनक लता हैं।।