नवगछिया : राजेंद्र कालोनी में खिलाड़ी की श्रद्धांजलि सभा पर मृत्यु भोज का किया बहिष्कार -Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया | राजेंद्र कालोनी में भागलपुर जिला कबड्डी संघ, बहुजन स्टूडेंट्स यूनियन और सोशलिस्ट युवजन सभा ने कबड्डी खिलाड़ी फुदो कुमार की श्रद्धांजलि सभा सह मृत्यु भोज कार्यक्रम में मृत्यु भोज का बहिष्कार किया। पर इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में खिलाड़ी के चित्र पर पुष्पांजलि कर लोगों ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में आए सामाजिक कार्यकर्ता गौतम कुमार प्रीतम ने कहा मृत्यु भोज एक सामाजिक कुरीति है और अन्याय पर आधारित आर्थिक दण्ड है। समाज ने जिस प्रकार बाल विवाह, सती प्रथा आदि कुरीतियों को समाप्त किया है, उसी प्रकार समाज में व्याप्त यह अनैतिक मृत्यु भोज का बहिष्कार करने के लिए समाज को जागरूक होना चाहिए।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित समूह ने दायां हाथ आगे कर शपथ ग्रहण किया कि हम सब मृत्यु भोज का बहिष्कार करते हैं, न भोज खाएंगे और न ही खिलाएंगे लेकिन पीड़ित परिवार के दुःख के घड़ी में साथ रहेंगे। इस कार्यक्रम के मौके मृतक खिलाड़ी के परिजनों को मदद स्वरूप 12 हजार दिए गए।