नवगछिया| राजद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवगछिया में पार्टी कार्यालय के पास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद सत्र के दौरान भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिपण्णी की थी। जिसके खिलाफ में राजद कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का पुतला फूंका।
प्रदर्शन करने वालों में नवगछिया जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान जिला प्रधान महासचिव संजय मंडल, अशोक कुमार, मनोज मंडल, भाई राजेंद्र यादव, तनवीर अहमद, हिमांशु यादव, प्रमोद चौबे, केदार शर्मा, मेंहीं दास, दिलीप यादव, नित्यानंद सागर, उमेश शर्मा, गोपाल शर्मा, सचिन कुमार, भोला दास, नीरज कुमार, रंजीत कुमार, महमूद गजनबी आदि शामिल थे।

